बदलापुर: सरोखनपुर तिराहे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
बदलापुर क्षेत्र के सरोखनपुर तिराहे पर शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार एक अधेड़ व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए घायल की मदद की और एंबुलेंस बुलाकर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया, जहां उसका उपचार शुरू किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। समाचार संकलन त