सोनाहातु: पोवादीरी और कुदाडीह गांव में हाथियों के झुंड ने धान का बिचड़ा नष्ट किया
सोनाहातू थाना क्षेत्र के पोवादीरी और कुदाडीह गांव में आठ हाथियों के झुंड ने तैयार धान बिचड़ा रौंदकर नष्ट कर दिया। गांव के किसान बुधराम लोहरा, मिलना सिंह मुंडा, जयपाल मुंडा, सुभाष स्वांसी, गणेश शंकर विद्यार्थी, मुकेश महतो, अजीत महतो और कार्तिक महतो आदि के धान बिचड़े नष्ट हुए हैं।