बाह: पिनाहट में संदिग्ध हालात में महिला की मौत, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
पिनाहट क्षेत्र के मोहल्ला ताल की पार में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद के चलते महिला ने फांसी लगा ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान राखी (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब 11 वर्ष पहले धीरज से हुई थी। मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर