कालपी: ग्राम महेवा में एक राय होकर कुल्हाड़ी से हमला करने पर 5 नामजद लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा
Kalpi, Jalaun | May 16, 2026 कालपी के ग्राम महेवा में खेत के पुराने विवाद को लेकर पांच लोगों पर कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला करने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शनिवार दोपहर 4 बजे जानकारी दी है, पीड़ित भुरे सिंह की तहरीर पर तेज सिंह, संजू, जयप्रकाश, मानवेंद्र सिंह और शीलू के खिलाफ कोतवाली में अभियोग दर्ज किया गया, आरोप है कि 14 मई की सुबह आरोपी घर में घुस आए और हमला कर दिया था।