कैराना: कैराना में नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपति को कुचला, हुई मौत
कांधला थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गुजरान निवासी तेजपाल (65) अपनी पत्नी शकुंतला उर्फ रिक्को के साथ बाइक पर सवार होकर हरियाणा के पानीपत जिले के गांव गोयलाखेड़ा से अपने घर लौट रहे थे। बताया गया है कि शकुंतला का मायका गांव गोलाखेड़ा में हैं। जहां से वापस लौटने के दौरान जैसे ही उनकी बाइक नेशनल हाईवे पर गांव पंजीठ के निकट पहुंची, तभी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया।