हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध श्री चित्रगुप्त मंदिर छठ तालाब में आज दिनांक 13 मार्च दिन गुरुवार को होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने मिलकर होली के रंगों में रंगी और एक दूसरे से भाईचारे का संदेश दिया।