कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में फरार वारंटी को किया गिरफ्तार
कासगंज जिले में वारंटियों को पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान कोतवाली सोरों पुलिस ने आबकारी अधिनियम के मामले में फरार चल रहे हैं वारंटी संजय को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी जिला बदायूं का रहने वाला है। जिसे पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है