लखीमपुर: झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से राजापुर गांव की करीब 13 वर्षीय किशोरी की हुई मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ खुलासा
राजापुर गांव में झोलाछाप डॉक्टर के गलत इलाज से करीब तेरह वर्षीय किशोरी की मौत हो गई है। दांत में दर्द की शिकायत पर झोलाछाप डॉक्टर के पास इलाज के लिए परिजन किशोरी को लेकर पहुंचे थे। गलत इंजेक्शन लगाने के बाद किशोरी की तबीयत खराब हो गई। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किशोरी को अमृत घोषित कर दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दवा के रिएक्शन की पुष्टि हुई है।