बाढ़: बाढ़ के मच्छलहट्टा में बंगाली परंपरा से हुआ सिंदूरखेला, नम आंखों से मां दुर्गा को दी विदाई
Barh, Patna | Oct 20, 2026 बाढ़ के मच्छलहट्टा में विजयादशमी के अवसर पर बंगाली परंपरा के अनुसार सिंदूरखेला का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने मां दुर्गा को सिंदूर अर्पित कर एक-दूसरे को सिंदूर लगाया और सुख-समृद्धि व अखंड सौभाग्य की कामना की। पारंपरिक रीति-रिवाजों के बीच मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी गई। श्रद्धालुओं ने अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रार्थना की।