रायसेन: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी सांची में एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग
Raisen, Raisen | Jun 19, 2026 सांची | विश्व प्रसिद्ध पर्यटन और बौद्ध धरोहर नगरी सांची में लंबी दूरी की एक्सप्रेस ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। स्थानीय नागरिकों, रेल यात्रियों तथा अप-डाउन करने वाले यात्रियों का कहना है कि प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव नहीं होने से देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को अतिरिक्त समय लग रहा है।