महोबा: बम्होरी काजी में किशोरी से चार दबंगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता ने एसपी ऑफिस पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 15 वर्षीय किशोरी को घर में अकेला पाकर चार दबंगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के समय पीड़िता के माता-पिता खेत पर थे। आरोप है कि जुम्मन, नरेंद्र, रविंद्र और राघवेंद्र ने मुंह दबाकर दरिंदगी की और जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित परिवार का आरोप है कि कबरई थाने में शिकायत के बावजूद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़िता एसपी कार्यालय पहुंची है।