बांका: गोराडीह गांव में छापेमारी, पुलिस ने एक युवक को हथियार के साथ किया गिरफ्तार, एसपी ने की प्रेस वार्ता
Banka, Banka | May 14, 2026 नवादा बाजार ओपी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के गोराडीह गांव में छापेमारी कर एक युवक को दो अवैध बंदूक के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान वकील मंडल के 32 वर्षीय पुत्र अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके घर से एक लोडेड बंदूक और जिंदा कारतूस भी बरामद किया।एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने गुरुवार की दोपहर 3 बजे जानकारी दी।