सिवनी: नवागत कलेक्टर ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण, मरीजों की सुविधा पर ध्यान देने के निर्देश
Seoni, Seoni | Apr 15, 2026 सिवनी में कलेक्टर नेहा मीना ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने टोकन सिस्टम लागू करने, पैथोलॉजी को डिजिटल बनाने और बंद मशीनें शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही सार्थक ऐप व बायोमेट्रिक से डॉक्टर-स्टाफ की उपस्थिति सुनिश्चित करने और मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने पर जोर दिया।