सदर: महिला आरक्षण पर गरमाई विधानसभा, सपा ने किया जोरदार प्रदर्शन
Sadar, Lucknow | Apr 30, 2026 लखनऊ में विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र हंगामे के बीच शुरू हुआ। महिला मुद्दों को लेकर सदन में विपक्ष ने जोरदार विरोध किया, जिससे कार्यवाही प्रभावित रही। सत्र से पहले समाजवादी पार्टी के विधायक विधानसभा के बाहर प्रदर्शन करते नजर आए। बड़ी संख्या में जुटे सपा विधायकों ने हाथों में पोस्टर-बैनर लेकर मोदी और योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।