पटना ग्रामीण: पटना में महिला आरक्षण बिल के समर्थन में RLM का धिक्कार मार्च, केवल 4-5 महिलाएं हुईं शामिल
महिला आरक्षण बिल लोकसभा में पास नहीं होने पर पटना में RLM के द्वारा बुधवार को धिक्कार मार्च का आयोजन किया गया। बुधवार शाम करीब 4:30 बजे यह मार्च इनकम टैक्स गोलंबर पर पहुंचा लेकिन हैरान करने वाली बात तो यह है की जो मार्च महिला आरक्षण के समर्थन में निकाली गई उस मार्च से महिलाएं ही गायब रही। इस मार्च में महज 4 से 5 महिलाएं ही शामिल रही।