बिसौली: बिसौली नगर में पत्रकार मंच ने आयोजित किया शरबत वितरण कार्यक्रम
Bisauli, Budaun | Jun 13, 2026 बिसौली में भीषण गर्मी को देखते हुए पत्रकार मंच बिसौली के तत्वावधान में बिसौली नगर में शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और राहगीरों, यात्रियों तथा आम नागरिकों को ठंडा शरबत वितरित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को शरबत पिलाना एक पुण्य कार्य है।