उदयपुर: ग्राम अंधला हाई स्कूल प्रांगण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव संपन्न, छात्राओं को किया गया निशुल्क साइकिल का वितरण
सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड के ग्राम अंधला हाई स्कूल प्रांगण में संकुल स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया। अतिथियों ने नव प्रवेशी बच्चों को माथे पर तिलक लगा मुंह मीठा कर साला प्रवेश करते हुए कक्षा नवमी के छात्राओं को सरस्वती साइकिल योजना अंतर्गत निशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।