लालगंज: अगई के मनऊ का पुरवा गांव में ट्रैक्टर से गिरने से मासूम की हुई दर्दनाक मौत
लालगंज कोतवाली के अगई मनऊ का पुरवा में शुक्रवार शाम चार बजे गांव के मोहब्बत सरोज अपने पांच वर्षीय नाती को टैक्टर पर बैठाकर गांव के नागेन्द्र तिवारी के खेत की जुताई कर रहे थे। अचानक टैªक्टर से मासूम नीचे गिर गया। इसके चलते वह रोटावेटर की चपेट में आ गया। मासूम की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।