गढ़वा: गढ़वा में तेज रफ्तार ऑटो पलटने से चालक सहित सात लोग घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | Nov 6, 2026 एनएच 343 गढ़वा-अंबिकापुर मार्ग पर गढ़वा थाना क्षेत्र अंतर्गत वीरबंधा गांव के समीप शुक्रवार को तेज रफ्तार आटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में चालक समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।