महोबा: ग्राम ग्योढी में सरकारी हैण्डपम्प खराब, ग्रामीणों को पानी का संकट, रिबोर कराने के लिए एसडीएम को दिया प्रार्थना पत्र
Mahoba, Mahoba | May 3, 2026 महोबा के ग्राम ग्योढी निवासी सरवर अली ने गांव के खराब पड़े सरकारी हैण्डपम्प का रिबोर कराने की मांग की है।सरवर अली पुत्र शौकत अली ने SDM को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव में लगा सरकारी हैण्डपम्प काफी समय से खराब है। इसके कारण ग्रामीणों को पीने के पानी की भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। SDM ने शिकयत के आधार पर जल निगम को जल्द निस्तारण के निर्देश दिए हैं।