कामडारा: बकरीद पर्व को लेकर कामडारा थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित
Kamdara, Gumla | May 22, 2026 बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के माहौल में संपन्न कराने को लेकर शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे कामडारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में थाना क्षेत्र के ग्रामीणों सहित मुस्लिम समुदाय के लोग शामिल हुए। कामडारा अंजुमन के सदर अलाउद्दीन खां एवं अन्य लोगों ने कुर्बानी और नमाज अदा करने से संबंधित जानकारी प्रशासन को दी।