बहराइच: धरसवां के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार युवक हुआ घायल, इलाज जारी
धरसवा के पास सड़क हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। जहां डॉक्टर द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। परिजनों ने बताया कि बाइक सवार अनुज किसी काम से गया हुआ था। जैसे ही असोखा डीहा- धरसवा के बीच में पहुंचा। तभी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह घायल हो गया। जिसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।