बल्देवगढ़: शासकीय हाई स्कूल लुहर्रा में कक्षा 9वीं विज्ञान विषय के पेपर में छात्र छात्राओं को नकल करवाने का वीडियो हुआ वायरल
बल्देवगढ़ विकासखण्ड अंतर्गत लुहर्रा शासकीय हाई स्कूल में कक्षा 9वीं के विज्ञान विषय के पेपर में छात्र छात्राओं को नकल करवाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। जिस पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी महेंद्र कुमार अहिरवार ने जांच के बाद कार्यवाही करने की बात कही है। बताया गया कि स्कूल में परीक्षा के दौरान लापरवाही करने वालों पर कार्यवाही की जायेगी।