गुना नगर: ग्वालियर सेंट्रल जेल में गैंगरेप के दोषी कराटे कोच जगवीर जाटव की संदिग्ध मौत, जांच के बाद ही साफ होगी वजह
नाबालिग से गैंगरेप के मामले में दोषी जगवीर जाटव की ग्वालियर सेंट्रल जेल में संदिग्ध मौत की जानकारी सामने आई। गुना पॉक्सो कोर्ट ने उसे शेष प्राकृतिक जीवन तक आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। दिव्यांग होने के बावजूद वह व्हूशू और स्केटिंग खिलाड़ी रहा था। फिलहाल मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ है, जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।