बागपत डबल मर्डर: 10 साल पुरानी रंजिश में पिता-पुत्र की गोलियों से हत्या, आरोपी वरुण लुहारी की भी मौत #viralvideo #uppolice
उत्तर प्रदेश: बागपत के बड़ौत में मंगलवार शाम को लगभग पौने छह बजे टेंट व्यापारी सोहनलाल (60) और उनके इकलौते बेटे विकास (28) की दुकान में घुसकर गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। गोली लगने से बाइक सवार राहगीर रोहित निवासी पट्टी चौधरान भी घायल है। हिस्ट्रीशीटर वरुण लुहारी ने 10 साल पहले हुई अपने भाई कपिल की हत्या की रंजिश में अपने साथियों के साथ वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान आसपास के लोगों ने वरुण लुहारी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाते हुए वरुण ने भी दम तोड़ दिया।