चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत काटेपाड़ा जंगल से बरामद युवक के शव मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। बुधवार कौन 1 बजे एसडीपीओ बहामन टुटी ने प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दी है।