बुलंदशहर: बुलंदशहर में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, भाईपुरा-हजरतपुर रोड पर मिला शव, सिर और पेट में लगी बुलेट
कोतवाली देहात क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बाइक सवार युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना भाईपुरा से हजरतपुर रोड पर हुई, जहां अज्ञात बदमाशों ने युवक को निशाना बनाकर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं और मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया। युवक का शव राजवाहे के किनारे पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक के सिर और पेट