कवर्धा: पुल से 30 फीट नीचे नदी में गिरी कार, दंपत्ति गंभीर घायल
कवर्धा से बड़ी खबर... पांडातराई थाना क्षेत्र के फोक नदी पुल पर एक कार करीब 30 फीट नीचे नदी में गिर गई। हादसे में जबलपुर से कोरबा जा रहे पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने दोनों को सुरक्षित बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंडरिया पहुंचाया। बताया जा रहा है कि इस पुल पर पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।