गाज़ीपुर: नन्दगंज पुलिस ने गंभीर मामले में आरोपी हरेन्द्र पाल को किया गिरफ्तार
गाजीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र की पुलिस ने गंभीर धाराओं में दर्ज मुकदमे से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी की पहचान हरेन्द्र पाल के रूप में हुई है।28 वर्षीय हरेन्द्र पाल नन्दगंज थाना क्षेत्र के मुड़वल (एकला) गांव का निवासी बताया गया है। मुखबिर की सूचना पर थानाध्यक्ष अतुल कुमार मिश्र ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई की।