फुलवारी: फुलवारी के मंगूपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन के टक्कर से बाइक सवार दो लोग जख्मी
Phulwari, Patna | May 21, 2024 फुलवारी के जानीपुर थाना क्षेत्र के मंगूपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन के द्वारा टक्कर मार देने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। वहीं जख्मी दोनों लोगों को स्थानीय लोगों के द्वारा फुलवारी एम्स में इलाज के लिए भेजा गया है। जख्मी लोग कहां का रहने वाले हैं यह अभी तक पता नहीं लग सका।