फुलवारी: बाईपास इलाके से पुलिस ने कोढ़ा गैंग के 3 सदस्यों को किया गिरफ़्तार; 2 बाइक, 4 मोबाइल, फर्जी सिम कार्ड और नक़दी बरामद
Phulwari, Patna | May 19, 2024 बाईपास इलाके से कोढ़ा गैंग के तीन सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से 4 मोबाइल, 2 बाइक, फर्जी सिम कार्ड, एक मास्टर चाबी समेत 4 लाख 65 हजार कैश भी बरामद किए गए हैं। यह सभी अपराधी किराए के मकान में रहते थे और छिनतई के वक्त खुजली पाउडर का इस्तेमाल करते थे।