किशनगंज: केलवाड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 7 साल से फरार स्थाई वारंटी देवेश शिवहरे को गुना से किया गिरफ्तार
जानकारी शनिवार सुबह 11 बजे मिली कोटा रेंज आईजी और बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अदान्सु के निर्देशानुसार केलवाड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात साल से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थानाधिकारी नरेन्द्र सिंह और कानिस्टेबल नवदीप मीणा की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी गिरफ्तार किया।