मैनपुरी: बिछवा क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
बिछवा क्षेत्र के जिरौली निवासी कुलदीप पुत्र यदुनाथ ने संदिग्ध परिस्थिति के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद कुलदीप की हालत बिगड़ गई। आनंन फाफन में परिजनों के द्वारा उनको उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया। जहां डॉक्टरों के द्वारा उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।