मैनपुरी: किशनी क्षेत्र के खंदी में ई-रिक्शा पलटने से चालक की दबकर हुई मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
क्षेत्र के ग्राम छदामी निवासी राम शंकर पुत्र बहादुर सिंह बीती शनिवार की शाम ई-रिक्शा में सवारी लेकर कुसमरा से रामनगर जा रहे थे। तभी किसी वाहन ने उन्हें कट मार दिया। जिससे ई रिक्शा अनियंत्रित होकर खंदी में गिर पड़ा। जिसमें दबकर राम शंकर की मौत हो गई। वही पुलिस ने शव रविवार को दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है।