मैनपुरी: भोगांव क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों को वैगनार कार ने मारी टक्कर, सभी घायल, जिला अस्पताल में उपचार जारी
भोगांव थाना क्षेत्र में अलीपुर पट्टी के पास तेज रफ्तार वैगनार कार ने अलीपुर खेड़ा निवासी बाइक सवार अंश, करन और गौतम को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार तीनों लोग घायल हो गए। तीनों घायल घर से बाजार करने के लिए बाइक से आ रहे थे। वहीं सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लाया गया जहां उनका उपचार किया जा रहा है।