बजाग: ढाडपत्थरा के जंगल में लापता युवक का शव मिला, फैली सनसनी, बजाग पुलिस कर रही जांच
Bajag, Dindori | May 11, 2026 डिंडौरी जिले के बजाग थाना क्षेत्र के ढाडपत्थरा के जंगल में गांव से लापता एक युवक की तीन दिन बाद लाश मिलने से सनसनी फैल गई । ग्रामीणों की सूचना पर बजाग पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाते हुए मामले की जांच कर रही है । दरअसल युवक तीन दिन से घर से लापता था और अचानक सोमवार सुबह 9:00 युवक की लाश मिली फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है ।