मेदिनीनगर (डालटनगंज): एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल में छात्र परिषद का गठन, युवा नेतृत्व ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
डालटनगंज, चियांकी एम.के. डीएवी पब्लिक स्कूल, चियांकी के प्रांगण में छात्र परिषद पदग्रहण समारोह का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया। यह अवसर न केवल छात्र परिषद को पदभार सौंपने का था, बल्कि विद्यार्थियों के भीतर छिपी नेतृत्व क्षमता और प्रतिबद्धता को एक नई दिशा देने का प्रतीक भी बना। समारोह के दौरान विद्यालय की वरिष्ठ और कनिष्ठ (Jr. Wing) दोनों शाखाओं के लिए छात्र परिष