चांपा: कमरीद गांव के टांगा खार के रेलवे ट्रैक में मिली अज्ञात युवक की लाश, मृतक की पहचान नहीं हो पाई, किया गया कफन-दफन
जांजगीर चांपा के सारागांव थाना क्षेत्र के कमरीद गांव के टांगा खार के रेलवे ट्रैक में अज्ञात युवक की लाश मिली थी. मृतक युवक की पहचान नहीं हुई है. मृतक युवक बैगनी रंग के लोवर पहने हुए थे. फिलहाल, पुलिस के द्वारा मामले में मर्ग कायम कर विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया है. इस दौरान प्रधान आरक्षक अर्जुन सिंह जांगड़े सहित अन्य लोग उपस्थित थे.