कानपुर: प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने साकेत नगर स्थित होटल में की प्रेस कॉन्फ्रेंस
प्रदेश सरकार के 8 साल पूरे होने पर विधान सभा में कराए गए कार्यों की जानकारी देने के लिए भाजपा विधायक महेश त्रिवेदी ने गुरुवार 2:00 बजे साकेत नगर स्थित होटल में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की। इस दौरान राणा सांगा पर सपा सांसद रामजी लाल सुमन की ओर से राज्यसभा में की गई टिप्पणी पर विधायक ने कहा कि उनको मालूम ही नहीं है।