कानपुर: चकरी थाना क्षेत्र के प्रेम जाल में युवक और उसके पिता ने युवती से 5 लाख रुपये हड़पे, एफ आई आर दर्ज
चकेरी क्षेत्र में एक युवती को प्रेम जाल में फंसाने के बाद युवक और उसके पिता ने पांच लाख रुपए हड़प लिए। युवती के पिता ने पांच लाख पीड़िता की बहन की शादी के लिए जमा किया था। थाना प्रभारी ने गुरुवार 4:00 बजे जानकारी देते हुए बताया कि, मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।