शाहजहांपुर: कैफे में तोड़फोड़ और ₹50 हजार की रंगदारी मामले में महिला को किया गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
शाहजहांपुर। थाना रोजा पुलिस ने कैफे में तोड़फोड़ कर ₹50 हजार की रंगदारी मांगने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। गोल्डन कैफे के संचालक ने 15 दिसंबर को इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपियों ने कैफे का शीशा तोड़ते हुए संचालक के साथ मारपीट की, ₹50 हजार की रंगदारी वसूली और अतिरिक्त ₹1 लाख की मांग की।