राजाजान पंचायत के वार्ड 8 में सोमवार की दोपहर बाद करीब 1.02 बजे अंचल कर्मी ने आग लगने की घटना का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अग्निपीड़ित मनोज कुमार राय से घटना की जानकारी प्राप्त करते हुए क्षति रिपोर्ट तैयार की। उल्लेखनीय है कि 12 मार्च को अगलगी कि घटना में एक घर जलकर खाक हो गया था, वहीं दो गाय भी झुलस गई थी।