सिकंदराराऊ: गिनौली किशनपुर में मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सिकंद्राराऊ कोतवाली क्षेत्र के गिनौली किशनपुर में मंगलवार रात 56 वर्षीय मजदूर पप्पू पुत्र किशनलाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मृतक के 16 वर्षीय बेटे कपिल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।