🚨 हजारीबाग के गिद्दी में सनसनीखेज वारदात: पत्नी को बंधक बनाकर CCL कर्मी की धारदार हथियार से हत्या
हजारीबाग जिले के गिद्दी में शनिवार देर रात दो अज्ञात नकाबपोश अपराधियों ने CCL कर्मी मंगलेश पाल की बेरहमी से हत्या कर दी। अपराधियों ने क्वार्टर में घुसकर उनकी पत्नी सोनाली के हाथ बांध दिए और मुंह पर टेप चिपकाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद धारदार हथियार से मंगलेश पाल की हत्या कर दी।
🔹 आम्रपाली परियोजना में कार्यरत थे मंगलेश पाल
मंगलेश पाल CCL की आम्रपाली परियोजना में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे। बताया जाता है कि उनकी पत्नी दो दिन पहले ही मायके गया से लौटी थीं।
🔹 मोबाइल और जेवरात भी ले गए अपराधी
मृतक की पत्नी सोनाली के अनुसार, अपराधी दो मोबाइल फोन और जेवरात भी ले गए। ऐसे में हत्या के पीछे लूटपाट या किसी अन्य वजह की आशंका की जांच की जा रही है।
🔹 हत्या की वजह अब तक स्पष्ट नहीं
पत्नी को बंधक बनाकर की गई इस वारदात से इलाके में दहशत का माह�
Barkatha, Hazaribagh | Oct 18, 2026