डुमरा: जनता दरबार में एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई का दिया निर्देश
सीतामढ़ी में पुलिस अधीक्षक द्वारा आयोजित जनता दरबार में गुरुवार को बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं और शिकायतों को लेकर पहुंचे। इस दौरान एसपी ने एक-एक कर लोगों की बातें सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।