सिराथू: कड़ा से मंझनपुर जा रही थ्रीव्हीलर टैक्सी का टायर पंचर होने से दर्जिन का पूरा के पास सड़क किनारे पलटी, कई लोग घायल
सोमवार की दोपहर कड़ा धाम से मंझनपुर जा रही एक थ्री व्हीलर टैक्सी सिराथू तहसील क्षेत्र के दर्जिन का पूरा गांव के पास पंचर हो गई।यह टैक्सी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे जा पलटी है। इस थ्री व्हीलर में कई सवारियां थी जिन्हें गंभीर चोटे आई हैं। इलाज के लिए इन लोगों को अस्पताल भेजा गया है।तीन लोगों को गम्भीर चोट आई है।पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।