चंदौसी: चंदौसी के वृद्ध आश्रम में डीएम ने किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए निर्देश
चंदौसी में जिलाधिकारी अंकित खंडेलवाल ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग से सहायता प्राप्त वृद्धाश्रम का सोमवार शाम 6 बजे के करीब औचक निरीक्षण किया। डीएम ने आश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर भोजन, पेयजल, दवाओं और स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए।