बांका: एसपी ने बांका थाने का किया निरीक्षण, फरार अपराधियों को पकड़ने के दिए निर्देश
Banka, Banka | Dec 17, 2024 बांका एसपी डा. सत्य प्रकाश ने मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे बांका थाना का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम एसपी को पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। जिसके बाद थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना में पदस्थापित सभी पुलिस पदाधिकारी के पास संबंधित मामले को लेकर उनसे विस्तार पूर्वक जानकारी की।