गुरुआ बस पड़ाव में रविवार शाम 6 बजे एक दुकान में हुई चोरी की घटना में स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक चोर को पकड़ा गया। जानकारी के अनुसार, बस पड़ाव स्थित कमलेश कुमार की दुकान में घुसे एक युवक ने गल्ला से नकदी निकाल ली। दुकानदार के शोर मचाने पर वह भागने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने खदेड़कर उसे पकड़ लिया।