खंडवा नगर: नागचून पार्क में जन्मदिन मना रहे युवक पर 10-15 लोगों ने किया हमला
पुलिस के अनुसार सावन निवासी राजोरा ग्राम को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सावन का कहना है कि रविवार को मेरा जन्मदिन था। मैं दो दोस्तों के साथ नागचून पार्क में केक काट रहा था तभी 10-15 लोगों ने हमें घेर लिया। उन्होंने लोहे के पाइप और डंडों से पीटना शुरू कर दिया। दो दोस्त जान बचाकर भाग गए मुझे पकड़ लिया।